सुरक्षा बलों ने दाइश की एक टीम को फिर धर दबोचा
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i66297-सुरक्षा_बलों_ने_दाइश_की_एक_टीम_को_फिर_धर_दबोचा
ईरान के गुप्तचर मंत्री ने बताया है कि देश के दक्षिण पश्मिम में सुरक्षा बलों ने आतंकवादी दाइश की एक टीम को पकड़ा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul १७, २०१८ ०६:५८ Asia/Kolkata
  • सुरक्षा बलों ने दाइश की एक टीम को फिर धर दबोचा

ईरान के गुप्तचर मंत्री ने बताया है कि देश के दक्षिण पश्मिम में सुरक्षा बलों ने आतंकवादी दाइश की एक टीम को पकड़ा है।

महमूद अलवी ने गत रात्रि कहा कि आतंकवादियों की यह टीम चार व्यक्तियों पर आधारित थी और इस गुट का सरगना वह व्यक्ति था जिसका भाई सीरिया में दाइश में शामिल और मारा गया था।

उन्होंने कहा कि यह गुट ईरान में एक गुट गठित करने का इरादा रखता था ताकि उसके लोग दाइश में शामिल हो जायें परंतु सुरक्षा बलों ने इस गुट की पहचान करके धर दबोचा।

ईरान के गुप्चर मंत्री ने कहा कि यह आतंकवादी टीम देश के कुछ क्षेत्रों में विध्वंसक कार्यवाही का इरादा रखती थी परंतु सुरक्षा बलों के सही समय पर पहुंच जाने की वजह से उनके षडयंत्रों पर पानी फिर गया।

ईरान के गुप्तचर मंत्री ने अभी कुछ दिन पहले घोषणा की थी कि 20 मार्च 2017 से 20 मार्च 2018 तक सुरक्षा बलों के प्रयास से 300 आतंकवादी टीमों को नष्ट किया जा चुका है। MM