ईरान के पक्ष में आगे आए रूस और यूरोप
ईरान के विरुद्ध अमरीकी प्रतिबंधों का मुक़ाबला करने के लिए रूस और यूरोप आगे आए हैं।
रूस और यूरोप के बीच एक समझौता हुआ है जिसके आधार पर वे ईरान के विरुद्ध अमरीका के प्रतिबंधों का मुक़ाबला करेंगे।
संयुक्त राष्ट्रसंघ में रूस के स्थाई प्रतिनिधि ने वियेना में बताया है कि ईरान के विरुद्ध अमरीकी प्रतिबंधों का मुक़ाबला करने के उद्देश्य से रूस तथा यूरोप में एक समझौता हुआ है।
इन्टरफ़ैक्स की रिपोर्ट के अनुसार "मिख़ाइल ऊलयानोफ" ने मंगलवार को बताया है कि इस समझौते से अमरीकी प्रतिबंधों का मुक़ाबला करने के लिए आर्थिक क्षेत्र में गतिविधियां करने वालों की सुरक्षा की जाएगी। यूरोपीय संघ की विदेश परिषद ने सोमवार को एक बयान जारी करके बताया है कि लक्ष्य यह है कि समझौते से संबन्धित कार्यवाहियां, 7 अगस्त 2018 को अमरीका की ओर से प्रतिबंधों के पहल चरण से पहले ही पूरी कर ली जाएं।
इस समझौते के अनुसार ईरानी कंपनियों को यह अनुमति होगी कि अमरीकी प्रतिबंधों से होने वाली क्षति की भरपाई की जाए और उससे हर्जाना लिया जाए।