हर प्रकार के भ्रष्टाचार से संघर्ष किया जाएः आयतुल्लाह ख़ातेमी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i66403-हर_प्रकार_के_भ्रष्टाचार_से_संघर्ष_किया_जाएः_आयतुल्लाह_ख़ातेमी
तेहरान के इमाम जुमा ने हर प्रकार के भ्रष्टाचार से ठोस संघर्ष करने की मांग की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २०, २०१८ १३:२५ Asia/Kolkata
  • हर प्रकार के भ्रष्टाचार से संघर्ष किया जाएः आयतुल्लाह ख़ातेमी

तेहरान के इमाम जुमा ने हर प्रकार के भ्रष्टाचार से ठोस संघर्ष करने की मांग की है।

तेहरान की केन्द्रीय नमाज़े जुमा आयतुल्लाह अहमद ख़ातेमी की इमामत में अदा की गयी। उन्होंने नमाज़े जुमा के अपने भाषण में राष्ट्रपति और उनके मंत्रीमंडल की वरिष्ठ नेता से हालिया मुलाक़ात की ओर संकेत करते हुए वरिष्ठ नेता की क्रांतिकारी भावनाओं को मज़बूत करने और उसकी रक्षा, घरेलू उत्पादों और क्षमताओं पर भरोसे और प्रतिरोधक अर्थव्यवस्था की नीतियों को सूक्ष्म रूप से लागू किए जाने की उनकी अनुशंसा पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि हर प्रकार के भ्रष्टाचार से संघर्ष होना चाहिए विशेषकर वह भ्रष्टाचारी जो राजकोष को बट्टा लगा रहे हैं।

इमामे जुमा ने बल दिया कि भ्रष्टाचारियों से मुक़ाबले का मापदंड केवल क़ानून है और भ्रष्टाचार जहां कहीं भी हों या जिस संस्था में हों, उनके साथ ठोस बर्ताव किया जाना चाहिए।

आयतुल्लाह ख़ातेमी ने यह बयान करते हुए भ्रष्टाचार से संघर्ष के लिए, निरिक्षण संस्था के गुप्त और खुले निरिक्षण की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जनता को जो व्यवस्था के असली मालिक हैं, पारदर्शी, स्पष्ट और सूक्ष्म रिपोर्ट पेश की जानी चाहिए। 

तेहरान के इमामे जुमा ने विभिन्न देशों के साथ सहयोग में सरकार की कूटनीति को इस्लामी गणतंत्र ईरान का संविधान आधार क़रार दिया और कहा कि प्रतिष्ठा, सम्मान, दूरदर्शिता और हितों की नीति के आधार पर दुनिया के समस्त देशों से संबंध स्थापित किए जाने चाहिए। (AK)