दुश्मनों की धमकियों और प्रतिबंधों को अवसर में बदल देंगेः ईरानी कमान्डर
आईआरजीसी के एरोस्पेस विभाग के कमान्डर ने कहा है कि ईरान ने दुश्मनों की धमकियों और प्रतिबंधों को अवसर में बदल दिया है।
आईआरजीसी के एरोस्पेस विभाग के कमान्डर ब्रिगेडियर अमीर अली हाजीज़ादे ने कहा कि ईरान ने अपने वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों की क्षमताओं पर भरोसा करके दुश्मनों की धमकियों और प्रतिबंधों को अवसर में बदल दिया है और इस्लामी व्यवस्था के दुश्मन, ईरानी राष्ट्र की प्रतिष्ठा को देखकर हैरान हो गये हैं।
ब्रिगेडियर अमीर अली हाजीज़ादे ने बुधवार को ईरान के दक्षिणी शहर शीराज़ में सोख़ो-22 के अपग्रेड किए गये दस बम वर्षक विमानों के अनावरण के अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान ने रक्षा उपकरणों और संसाधनों की तैयारी के लिए भिन्न उपकरण और तकनीक प्राप्त कर ली है और इन विमानों को भी ईरानी विशेषज्ञों ने अपग्रेड और उनका नवीनीकरण किया है।
आईआरजीसी के एरोस्पेस विभाग के कमान्डर ने सोख़ो-22 बम वर्षक विमानों के नवीनीकरण का उल्लेख करते हुए कहा कि सोख़ो-22 विमान को अपग्रेड किए जाने के बाद यह बमवर्षक विमान स्मार्ट बम, कलस्टर बम और हवा से ज़मीन में मार करने वाले मीज़ाइल लोड कर सकते हैं और ड्रोन द्वारा प्राप्त जानकारियों को भी स्थानांतरित कर सकेंगे। (AK)