सीरिया की सुरक्षा, क्षेत्र की सुरक्षा हैः ईरान
क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों में ईरानी संसद सभापित के विशेष सलाहकार ने कहा है कि क्षेत्रीय परिवर्तनों में अस्ली पराजय आतंकवादियों और जायोनियों की हुई है।
हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने बुधवार को तेहरान में सीरिया के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों से भेंट में कहा कि सीरिया की सेना, जनता और सरकार ने आतंकवादियों को अपने लक्ष्यों तक पहुंचने में विफल बना दिया कि इस सफलता ने क्षेत्र की शांति व सुरक्षा की स्थापना में बड़ी सहायता की।
उन्होंने कहा कि ईरान सीरिया की सुरक्षा को क्षेत्र की सुरक्षा मानता है और इसी कारण उसने अपने घटकों के साथ आतंकवादियों को क्षेत्र पर राज करने की अनुमति नहीं दी। ईरानी संसद सभापति के विशेष सलाहकार ने इसी प्रकार कहा कि ईरान और सीरिया के मध्य धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक समानतायें क्षेत्र में आतंकवाद के विस्तार में बाधा बन गयीं।
साथ ही उन्होंने बल देकर कहा कि ईरान पूरी शक्ति के साथ सीरियाई जनता के साथ रहेगा। सीरिया के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी इस भेंट में इस देश और जनता के प्रति ईरान के समर्थन की सराहना की और कहा कि सीरिया में आतंकवादियों के दमन में इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता और ईरान के समर्थन ने बुनियादी भूमिका निभाई।
इसी प्रकार सीरिया के वरिष्ठ अधिकारियों ने बल देकर कहा कि आतंकवाद से मुकाबले में सीरियाई जनता और सरकार कभी की ईरान की सहायताओं को नहीं भूल सकते। साथ ही उन्होंने बल देकर कहा कि सीरिया और लेबनान में प्रतिरोध की विजय इस्लामी गणतंत्र ईरान के समर्थनों का परिणाम है। MM