ईरान इस अमरीकी सरकार और राष्ट्रपति से वार्ता नहीं करेगाः काज़ेम सिद्दीक़ी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i66856-ईरान_इस_अमरीकी_सरकार_और_राष्ट्रपति_से_वार्ता_नहीं_करेगाः_काज़ेम_सिद्दीक़ी
तेहरान के इमामे जुमा ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि ईरान, अमरीका की वर्तमान सरकार और ट्रम्प से वार्ता नहीं करेगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ०३, २०१८ १२:२८ Asia/Kolkata
  • ईरान इस अमरीकी सरकार और राष्ट्रपति से वार्ता नहीं करेगाः काज़ेम सिद्दीक़ी

तेहरान के इमामे जुमा ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि ईरान, अमरीका की वर्तमान सरकार और ट्रम्प से वार्ता नहीं करेगा।

हुज्जतुल इस्लाम काज़ेमी सिद्दीक़ी ने जुमे के ख़ुत्बे में कहा है कि अमरीकी, वार्ता के लाएक़ नहीं हैं।  उन्होंने कहा कि अगर कभी वार्ता होती तो भी अमरीका की वर्तमान सरकार और वर्तमान राष्ट्रपति ट्रम्प से किसी भी प्रकार की वार्ता की संभावना नहीं है।

तेहरान के इमामे जुमा ने अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की ओर से ईरान के साथ बिना किसी शर्त वार्ता के बारे में कहा कि अमरीका के परमाणु समझौते से एक पक्षीय रूप से निकल जाने के कारण अमरीका की वर्तमान सरकार के साथ वार्ता की हर संभावना समाप्त हो चुकी है।  उन्होंने कहा कि ट्रम्प के इस काम ने वार्ता को असंभव बना दिया है।

अमरीकी राष्ट्रपति ने 30 जूलाई को कहा था कि वह ईरान के साथ बिना किसी शर्त के वार्ता करने के लिए तैयार हैं।  विश्व के आम लोगों की आंखों में ट्रम्प एेसी स्थिति में धूल झोंक रहे हैं कि जब उन्होंने 8 मई को ईरान के विरुद्ध निराधार आरोप लगाते हुए तेहरान के विरुद्ध नए परमाणु प्रतिबंधों की घोषणा की थी। 

तेहरान के इमामे जुमा हुज्जतुल इस्लाम काज़ेमी सिद्दीक़ी ने आगामी मानवाधिकार दिवस की ओर संकेत करते हुए कहा कि मानवाधिकार सम्मानीय हैं।  उन्होंने कहा कि कुछ देश केवल मानवाधिकारों के नारे लगाते हैं और बमबारी करके तथा निर्दोष लोगों की हत्या करके व्यवहारिक रूप में मानवाधिकारों का हनन करते हैं।

क़ाज़ेमी सिद्दीक़ी ने आतंकवादियों के विरुद्ध सीरिया की सेना की लगातार विजय को अमरीका तथा इस्राईल की पराजय बताया।  उन्होंने कहा कि बहुत ही जल्द सऊदी अरब का समर्थन प्राप्त आतंकवादियों पर करारी चोट लगने वाली है।