मादूरो पर जानलेवा हमले की ईरान ने की निंदा
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i66919-मादूरो_पर_जानलेवा_हमले_की_ईरान_ने_की_निंदा
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादूरो पर किये गए जानलेवा हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ०५, २०१८ ०९:५८ Asia/Kolkata
  • मादूरो पर जानलेवा हमले की ईरान ने की निंदा

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादूरो पर किये गए जानलेवा हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है।

बहराम क़ासेमी ने रविवार को वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादूरो पर किये गए जानलेवा हमले की ओर संकेत करते हुए कहा कि ईरान का मानना है कि इस आतंकवादी कार्यवाही का उद्देश्य, वेनेज़ुएला को अस्थिर बनाना है।  उन्होंने कहा कि यह काम वेनेज़ुएला सरकार के दुश्मनों के हित में है।

वेनेज़ुएला की राजधानी काराकास में राष्ट्रपति निकोलस मादूरो पर नेश्नल गार्ड्ज़ के समारोह के संबोधन के दौरान बारूद से भरे ड्रोन द्वारा जानलेवा हमला किया गया जिसमें राष्ट्रपति मादूरो सुरक्षित रहे जबकि नेश्नल गार्ड्ज़ के 7 कर्मी घायल हो गए।  यह हमला उस समय किया गया जब निकोलस मादूरो अपना भाषण दे रहे थे।