आईआरजीसी ने की फ़ार्स की खाड़ी में सैन्य अभ्यास की पुष्टि
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i66924-आईआरजीसी_ने_की_फ़ार्स_की_खाड़ी_में_सैन्य_अभ्यास_की_पुष्टि
ईरान की इस्लामी क्रांति के संरक्षक बलों ने फ़ार्स की खाड़ी में सफलता के साथ सैन्य अभ्यास संपन्न किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ०५, २०१८ ११:४५ Asia/Kolkata
  • आईआरजीसी ने की फ़ार्स की खाड़ी में सैन्य अभ्यास की पुष्टि

ईरान की इस्लामी क्रांति के संरक्षक बलों ने फ़ार्स की खाड़ी में सफलता के साथ सैन्य अभ्यास संपन्न किया है।

आईआरजीसी के जनसंपर्क विभाग के प्रवक्ता रमज़ान शरीफ़ ने कहा है कि यह सैन्य अभ्यास, वार्षिक सैन्य अभ्यास के अन्तर्गत अन्तर्राष्ट्रीय जलमार्ग को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से किया गया। ब्रिगेडियर जनरल रमज़ान शरीफ़ ने बताया कि आईआरजीसी प्रमुख मेजर जरनल मुहम्मद अली जाफ़री ने सैन्य अभ्यास के प्रति संतुष्टि जताई।  उन्होंने इस सैन्य अभ्यास में भाग लेने वाली सेना की प्रशंसा की। जनरल रमज़ान शरीफ़ ने फ़ार्स की खाड़ी और हुरमुज़ जलडमरू के जलमार्ग को सुरक्षित करने और शत्रु की किसी भी प्रकार की संभावित कार्यवाही का मुक़ाबला करने पर बल दिया।