ईरानी रक्षामंत्री सीरिया पहुंचे
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i67551-ईरानी_रक्षामंत्री_सीरिया_पहुंचे
रक्षामंत्री ब्रिगेडियर अमीर हातेमी सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद, प्रधानमंत्री एमाद ख़मीस और रक्षामंत्री अली अय्यूब से भेंटवार्ता करेंगे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug २६, २०१८ ०६:५० Asia/Kolkata
  • ईरानी रक्षामंत्री सीरिया पहुंचे

रक्षामंत्री ब्रिगेडियर अमीर हातेमी सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद, प्रधानमंत्री एमाद ख़मीस और रक्षामंत्री अली अय्यूब से भेंटवार्ता करेंगे।

रक्षामंत्री ब्रिगेडियर अमीर हातेमी एक प्रतिनिधिमंडल के साथ दमिश्क पहुंचे जहां सीरिया की सशस्त्र सेना के वरिष्ठ अधिकारियों और कमांडरों ने उनका स्वागत किया।

हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार रक्षामंत्री अमीर हातेमी अपने सीरियाई समकक्ष के निमंत्रण पर दो दिन की सीरिया की यात्रा पर गये हैं और अपनी इस यात्रा  में वह सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद, प्रधानमंत्री एमाद ख़मीस और रक्षामंत्री अली अय्यूब से भेंटवार्ता करेंगे।

क्षेत्रीय परिवर्तनों की समीक्षा, आतंकवाद से मुकाबला, प्रतिरोध को मज़बूत करना और तेहरान- दमिश्क के रक्षा व सैन्य संबंधों में विस्तार के मार्गों की समीक्षा रक्षा मंत्री की सीरिया यात्रा के महत्वपूर्ण लक्ष्य बताये गये हैं।

इसी प्रकार ईरान और सीरिया के रक्षामंत्रियों ने सैनिक सहकारिता के समझौते पर भी हस्ताक्षर करेंगे। MM