रक्षा मंत्री का सीरिया दौरा, रणनैतिक सहयोग पर बल
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i67596-रक्षा_मंत्री_का_सीरिया_दौरा_रणनैतिक_सहयोग_पर_बल
इस्लामी गणतंत्र ईरान के रक्षामंत्री ब्रिगेडियर जनरल अमीर हातेमी ने सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद से मुलाक़ात में आतंकवादियों पर सीरियाई सेना और प्रतिरोधकर्ताओं की विजय पर बधाई देते हुए कहा कि न केवल क्षेत्र की जनता बल्कि पूरी दुनिया के लोग इस देश में आतंकवादियों के विरुद्ध होने वाले संघर्ष के ऋणि हैं।
(last modified 2023-11-29T05:45:15+00:00 )
Aug २७, २०१८ ११:५९ Asia/Kolkata

इस्लामी गणतंत्र ईरान के रक्षामंत्री ब्रिगेडियर जनरल अमीर हातेमी ने सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद से मुलाक़ात में आतंकवादियों पर सीरियाई सेना और प्रतिरोधकर्ताओं की विजय पर बधाई देते हुए कहा कि न केवल क्षेत्र की जनता बल्कि पूरी दुनिया के लोग इस देश में आतंकवादियों के विरुद्ध होने वाले संघर्ष के ऋणि हैं।

इस्लामी गणतंत्र ईरान के रक्षामंत्री ने इसी प्रकार सीरिया के रक्षामंत्री अली अब्दुल्लाह अय्यूब से मुलाक़ात में द्विपक्षीय संबंधों तथा आतंकवाद से संघर्ष में ईरान और सीरिया के बीच सहयोग के विषय पर भी विचार विमर्श किया था।

ईरान के रक्षामंत्री ने सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद से मुलाक़ात में आशा जताई है कि आतंकवादियों के नियंत्रण में बाक़ी बचे क्षेत्रों को स्वतंत्र करा लिए जाने के बाद पूरा क्षेत्र तकफ़ीरी आतंकियों से पाक हो जाएगा और सीरियाई शरणार्थी अपने घरों को वापस लौट आएंगे। उन्होंने कहाकि ईरान यथावत सीरिया की जनता और सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।

इस्लामी गणतंत्र ईरान ने सीरिया की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा के लिए किसी भी प्रकार के प्रयास से संकोच नहीं किया क्योंकि इस देश में सुरक्षा, क्षेत्रीय स्थिरता में सहायता प्रदान करती है। वास्तव में आतंकवाद से संघर्ष में ईरान के प्रयास न होते तो पता नहीं क्षेत्रीय देशों को किन समस्याओं का सामना होता।

अरब जगत के प्रसिद्ध टीकाकार अब्दुल बारी अतवान राय अलयौम में लिखते हैं कि इस्राईल ने धमकी दी है कि बश्शार असद और उनकी सरकार को दुनिया के नक़्शे से मिटा देंगे किन्तु यहां पर एक मुहावरा मशहूर है कि जो ज़्यादा गरजता है वह बरसता नहीं, इस्राईल के पास इस धमकी को व्यवहारिक बनाने के लिए 20 से अधिक साल थे किन्तु उसने नहीं किया, इस्राईल को अब इस बात का डर है कि यदि युद्ध होता है तो उसका ही अस्तित्व ख़तरे में पड़ जाएगा। (AK)