सीरिया के सैन्य पुनरनिर्माण में सहकारिता करेंगे ईरान
रक्षामंत्री ने कहा है कि सीरिया के सैन्य पुनरनिर्माण में ईरान, सहकारिता करेगा।
ईरान के रक्षामंत्री ब्रिगेडियर जनरल अमीर हातमी ने दमिश्क़ में सीरिया के रक्षामंत्री अली अय्यूब से भेंटवार्ता की। उन्होंने सीरिया के साथ ईरान के सहकारिता समझौते का उल्लेख करते हुए कहा कि ईरान, सीरिया के सैन्य पुनरनिर्माण में भाग लेगा जिसका उद्देश्य दमिशक़ की रक्षा शक्ति को बढ़ाना है।
उन्होंने कहा कि ईरान पड़ोसी देशों के साथ मैत्रीपूर्ण संबन्धों का इच्छुक है क्योंकि क्षेत्रीय सुरक्षा केवल परस्पर सहयोग से ही संभव है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय देशों को चाहिए कि वे बाहर के देशों को क्षेत्रीय मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति न दें क्योंकि उनका क्षेत्र से कोई संबन्ध नहीं है।
ईरान के रक्षामंत्री ने लेबनान की रक्षा में हिज़बुल्लाह की महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्तमान समय में इस्लामी प्रतिरोध आन्दोलन हिज़बुल्लाह राजनीतिक और रक्षा के क्षेत्र में बहुत शक्तिशाली हो चुका है। उन्होंने कहा कि लेबनान में उसकी बहुत प्रभावी भूमिका है।