पश्चिमी ईरान में आतंकवादियों का एक बड़ा नेटवर्क तबाह
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i67633-पश्चिमी_ईरान_में_आतंकवादियों_का_एक_बड़ा_नेटवर्क_तबाह
इस्लामी गणतंत्र ईरान के गुप्तचर मंत्री ने बताया है कि पश्चिमी ईरान में ख़ुफ़िया तरीक़े से सक्रिय एक बड़े आतंकवादी नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug २८, २०१८ १४:२९ Asia/Kolkata
  • पश्चिमी ईरान में आतंकवादियों का एक बड़ा नेटवर्क तबाह

इस्लामी गणतंत्र ईरान के गुप्तचर मंत्री ने बताया है कि पश्चिमी ईरान में ख़ुफ़िया तरीक़े से सक्रिय एक बड़े आतंकवादी नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया गया है।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के गुप्तचर मंत्री सैयद महमूद अलवी ने पश्चिमी ईरान के किरमानशाह और कुर्दिस्तान प्रांतों में, देश के सुरक्षाबलों द्वारा आतंकवाद के ख़िलाफ़ चालाए जा रहे विशेष अभियान का उल्लेख करते हुए सूचना दी है कि, सुरक्षाबलों की ताज़ा कार्यवाही में शत्रु देशों के समर्थन से ईरान में घुसपैठ करने वाले आतंकवादियों के दो गुटों के ख़िलाफ़ कार्यवाही की गई है।

सैयद अलवी ने बताया कि जिन आतंकवादी गुटों के ख़िलाफ़ कार्यवाही की गई है उसके एक गुट में 12 आतंकी शामिल थे, जिनकी पूरी पहचान करके उन्हें गिरफ़्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि एक आतंकी गुट जो विध्वंसक कार्यवाही करने के उद्देश्य से देश की सीमा में घुसा था उसको पूरी तरह तबाह कर दिया गया है। सैयद अलवी ने बताया कि, दो आतंकवादियों को ज़िन्दा गिरफ़्तार करने में भी सफलता प्राप्त हुई है जिनके क़ब्ज़े से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है। (RZ)