ईरानी राष्ट्र के संकल्प के सामने कोई ताक़त टिक नहीं सकती
Aug ३०, २०१८ १४:३९ Asia/Kolkata
इस्लामी गणतंत्र ईरान के इंटेलीजेन्स मंत्री सैयद महमूद अलवी ने कहा है कि शत्रु हमारे ऊपर आर्थिक दबाव बढ़ाने के लिए सभी साधनों का प्रयोग कर रहा है और इस लड़ाई को जीतने के लिए हमें एकजुटता बढ़ानी चाहिए।
सैयद महमूद अलवी ने गुरुवार को दक्षिणी ईरान के फ़ार्स प्रांत में कहा कि ईरान की जनता के दृढ़ संकल्प के सामने कोई भी ताक़त टिक नहीं सकती। उन्होंने कहा कि जनता के ईमान, वरिष्ठ नेता के मार्गदर्शन तथा सटीक योजनाओं की मदद से हम वर्तमान कठिन चरण से भी आगे निकल जाएंगे।
सैयद अलवी ने कहा कि इस समय दुशमन का हथकंड लोगों में निराशा फैलाना और आंतरिक मतभेद बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि ईरान की आर्थिक प्रगति दुशमनों के लिए गंभीर चिंता का विषय है।
टैग्स