परमाणु समझौते पर ईरान की प्रतिबद्धता की 12वीं बार पुष्टि हुईः ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i67700-परमाणु_समझौते_पर_ईरान_की_प्रतिबद्धता_की_12वीं_बार_पुष्टि_हुईः_ईरान
वियना में अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं में ईरान के स्थाई प्रतिनिधि और राजदूत काज़िम ग़रीबाबादी ने गुरुवार को कहा कि अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेन्सी आईएईए ने निरंतर 12वीं बार परमाणु समझौते पर ईरान की प्रतिबद्धता की पुष्टि की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ३०, २०१८ १८:४१ Asia/Kolkata
  • परमाणु समझौते पर ईरान की प्रतिबद्धता की 12वीं बार पुष्टि हुईः ईरान

वियना में अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं में ईरान के स्थाई प्रतिनिधि और राजदूत काज़िम ग़रीबाबादी ने गुरुवार को कहा कि अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेन्सी आईएईए ने निरंतर 12वीं बार परमाणु समझौते पर ईरान की प्रतिबद्धता की पुष्टि की है।

हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार काज़िम ग़रीबाबादी ने कहा कि इस रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि जब से परमाणु समझौता लागू हुआ है तब से आईएईए ने परमाणु समझौते के अनुच्छेद के तहत ईरान के वचनों पर नज़र रखी है और वह ईरान द्वारा परमाणु समझौते के पालन न करने की स्थिति में सत्यापन करने की पोज़ीशन में थी।

श्री ग़रीबाबादी ने कहा कि इस रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा को संबंधित प्रतिष्ठानों तक पहुंचने और वहां का निरिक्षण करने में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ा है।

ईरान के राजदूत ने कहा कि इस रिपोर्ट में इसी प्रकार परमाणु ड्राइविंग फ़ोर्स के निर्माण के लिए ईरान के कार्यक्रम का विषय भी पेश किया और कहा कि ईरान ने इस बारे में संबंधित डाटा आईएईए के हवाले कर कर दिए हैं। (AK)