वाॅल स्ट्रीट जरनल का दावा हास्यास्पद हैः ईरान
संयुक्त राष्ट्र संघ में ईरान के प्रवक्ता ने अमरीकी समाचार पत्र वाॅल स्ट्रीट जनरल की उस रिपोर्ट को हास्यासपद क़रार दिया है जिसमें कहा गया है कि ईरान, अमरीकियों से मुक़ाबले के लिए इराक़ को ट्रेनिंग दे रहा है।
संयुक्त राष्ट्र संघ में इस्लामी गणतंत्र ईरान के प्रवक्ता अली रज़ा मीरयूसुफ़ी ने गुरुवार को अमरीकी समाचार पत्र वाॅल स्ट्रीट जनरल में प्रकाशित होने वाली इस रिपोर्ट को तैयार करने वाले माइकल गोर्डन को संबोधित करते हुए कहा कि ईरान ने इराक़ियों की केवल दाइश सहित समस्त आतंकवादी गुटों के मुक़ाबले में अपनी रक्षा के लिए मदद की है।
अमरीकी समाचार पत्र वाॅल स्ट्रीट के लेखक माइकल गोर्डन ने अपने हालिया लेख में लिखा था कि ईरान, अमरीकी सैनिकों के विरुद्ध हमलों के लिए इराक़ियों को लैस कर रहा है।
ज्ञात रहे कि आतंकवादी गुट दाइश ने 2014 में अमरीका और उसके पश्चिमी और अरब घटकों की वित्तीय और सामरिक सहायता से इराक़ पर हमला किया और इस देश के पश्चिमोत्तरी क्षेत्रों के एक बड़े भाग पर क़ब्ज़ा करके घोर अमानवीय अपराध अंजाम दिए जिस पर इराक़ ने ईरान से आतंकवादियों से मुक़ाबले के लिए ईरान से अपील की थी। (AK)