फिलिस्तीनियों की गिरफ्तारी जारी ...कोई नहीं जो पीड़ा समझे फिलिस्तीनियों की
इस्राईली सैनिकों ने शुक्रवार को पश्चिमी तट के विभिन्य क्षेत्रों पर धावा बोल कर, फिलिस्तीनियों के घरों की तलाशी और कई को गिरफ्तार कर लिया।
इसी प्रकार इस्राईली नौसेना ने भूमध्य सागर में फिलिस्तीनी मछुआरों की नौका को आग लगा दिया जिसके बाद वह समुद्र में डूब गयीं।
पीएलओ से संबंधित संस्था ने भी बताया है कि अगस्त महीने में पश्चिमी तट पर इस्राईली सैनिकों के हमलों में कुल 19 फिलिस्तीनी शहीद हुए जिनमें 4 , बच्चे शामिल हं।
इस रिपोर्ट के अनुसार इन में 17 लोग वापसी मार्च पर इस्राईली सैनिकों की फायरिंग और गज़्जा पर हवाई हमलों में मारे गये।
फिलिस्तीनी सूत्रों ने बताया है कि इस्राईली सेना इसी प्रकार 28 फिलिस्तीनियों के शव देने से इन्कार कर रही है।
दरअस्ल, इस्राईली सैनिकों के हाथों शहीद होने वाले फिलिस्तीनियों की शव यात्रा में फिलिस्तीनी भारी संख्या में भाग लेते और इस्राईल के खिलाफ नारे लगाते हैं इस लिए इस्राईली सेना, फिलिस्तीनी शहीदों के शव देने से इन्कार करती है। (Q.A.)