ईरान में आतंकियों द्वारा घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 4 आतंकी ढेर
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i67726-ईरान_में_आतंकियों_द्वारा_घुसपैठ_की_कोशिश_नाकाम_4_आतंकी_ढेर
ईरान की सेना के जवानों ने देश की दक्षिण-पूर्वी सीमा से आतंकियों द्वारा की जा रही घुसपैठ की कोशिश को नाकाम बनाते हुए में 4 आतंकियों मार गिराया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ३१, २०१८ १६:३१ Asia/Kolkata
  • ईरान में आतंकियों द्वारा घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 4 आतंकी ढेर

ईरान की सेना के जवानों ने देश की दक्षिण-पूर्वी सीमा से आतंकियों द्वारा की जा रही घुसपैठ की कोशिश को नाकाम बनाते हुए में 4 आतंकियों मार गिराया है।

इस्लामी गणतंत्र ईरान की थल सेना के क़ुद्स छावनी की ओर से जारी बयान में आया है कि शुक्रवार को सुबह तड़के देश के दक्षिण-पूर्वी प्रांत सीस्तान-बलोचिस्तान के सीमावर्ती क्षेत्र सरावान से एक आतंकी गुट देश की सीमा में घुसने का प्रयास कर रहा था। इस बीच देश की सीमा की रक्षा में तैनात सेना के सतर्क जवानों ने आतंकियों की कोशिश को नाकाम बनाते हुए 4 आतंकवादियों को मार गिराया जबकि 3 अन्य आतंकी घायल हो गए हैं।

सेना द्वारा जारी बयान में आया है कि आतंकी अपने लक्ष्य साधने में नाकाम हो गए क्योंकि तुरंत ही सीमा सुरक्षा बल के जवानों उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया और इस कार्यवाही के दौरान सेना का एक जवान मामूली रूप से घायल हआ है।

उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ वर्षों के दौरान पड़ोसी देशों से ईरान दुश्मन शक्तियों के समर्थन प्राप्त तकफ़ीरी आतंकवादी लगातार देश की सीमा में घुसने का प्रयास करते आ रहे हैं ताकि ईरान में स्थापित शांति को क्षति पहुंचा सकें, लेकिन देश की सुरक्षा में सीमा पर तैनात सेना के जियाले अपनी सतर्कता और बलिदान से आतंकवादी गुटों और उनके आक़ाओं की योजनाओं पर पानी फेर देते हैं। (RZ)