ईरान दमिश्क़ सरकार का समर्थन जारी रखेगा
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i67805-ईरान_दमिश्क़_सरकार_का_समर्थन_जारी_रखेगा
तेहरान का कहना है कि ईरान सीरियाई सरकार के समर्थक के रूप में इस देश में मौजूद है और जब तक दमिश्क़ सरकार चाहेगी वह उसे सैन्य परामर्श देता रहेगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ०३, २०१८ १३:१२ Asia/Kolkata
  • ईरान दमिश्क़ सरकार का समर्थन जारी रखेगा

तेहरान का कहना है कि ईरान सीरियाई सरकार के समर्थक के रूप में इस देश में मौजूद है और जब तक दमिश्क़ सरकार चाहेगी वह उसे सैन्य परामर्श देता रहेगा।

ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासमी ने सोमवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा, इदलिब सीरिया में आतंकवादियों का अंतिम गढ़ है और दमिश्क़ सरकार आतंकवादियों के क़ब्ज़े से इसे आज़ाद कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

क़ासमी का कहना था कि इदलिब में सीरियाई सेना के अभियान को लेकर आतंकवादियों के समर्थकों में भय व्याप्त है, यही कारण है कि उन्होंने इसे लेकर हो-हल्ला मचाना शुरू कर दिया है।

उन्होंने कहा कि दमिश्क़ सरकार को एक स्वाधीन सरकार के रूप में यह अधिकार हासिल है कि आतंकवाद के मुक़ाबले में अपने देश की संप्रभुता और सीमाओं की सुरक्षा करे।

परमाणु समझौते को बाक़ी रखने के बारे में ईरान और यूरोपीय देशों के बीच जारी विचार विमर्श के बारे में ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता का कहना था कि यूरोप की ओर से दिए जाने वाले प्रस्ताव काफ़ी नहीं हैं और इस संबंध में अभी वार्ता जारी है। msm