ईरान के बारे में फाॅक्स न्यूज़ की रिपोर्ट निराधारः लेबनान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i67867-ईरान_के_बारे_में_फाॅक्स_न्यूज़_की_रिपोर्ट_निराधारः_लेबनान
लेबनान की एयर लाइन ने फाॅक्स न्यूज़ की उस रिपोर्ट का कड़ाई से खण्डन किया है जिसमें ईरान की ओर से हिज़बुल्लाह को हथियार भेजने की बात कही गई है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ०५, २०१८ १२:०८ Asia/Kolkata
  • ईरान के बारे में फाॅक्स न्यूज़ की रिपोर्ट निराधारः लेबनान

लेबनान की एयर लाइन ने फाॅक्स न्यूज़ की उस रिपोर्ट का कड़ाई से खण्डन किया है जिसमें ईरान की ओर से हिज़बुल्लाह को हथियार भेजने की बात कही गई है।

इस संबन्ध में लेबनान की एयन लाइन ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए फाॅक्स न्यूज़ की रिपोर्ट को निराधार बताया है।

फाक्स न्यूज़ ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया है कि ईरान की ओर से लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आन्दोलन हिज़बुल्लाह को शस्त्र भेजे गए हैं।

मेहर समाचार एजेन्सी ने "अद्दोरर" वेबसाइट के हवाले से बताया है कि लेबनान की एयर लाइन ने एक बयान जारी करके एलान किया है कि फाॅक्स न्यूज की यह रिपोर्ट पूर्ण रूप से आधारहीन है कि ईरान की एक एयन लाइन के माध्यम से लेबनान के रफ़ीक़ हरीरी अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से हिज़बुल्लाह को हथियार भेजे गए।

लेबनान की एयर लाइन ने अपने बयान में आगे कहा है कि ईरान की एयन लाइन ने उससे तेहरान, दमिश्क़ और बेरूत के लिए कार्गो उड़ान की मांग की थी।  तेहरान, दमिश्क़ और बेरूत की इसकी पहली उड़ान में कोई सामान नहीं भेजा गया लेकिन उसके बाद बेरूत तथा दोहा के बीच उड़ान में क़तर के अधिकारियों की अनुमति से कुछ पशुओं को पहुंचाया गया था।

इससे पहले ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासेमी ने भी फाक्स न्यूज़ के दावे को रद्द करते हुए कहा था कि इस प्रकार की रिपोर्ट पूर्ण रूप से निराधार है जो ईरान विरोधी केन्द्र की ओर से जारी मनोवैज्ञानिक युद्ध का भाग है।