ट्रम्प को मध्यपूर्व को हड़पने की बात भूल जानी चाहिएः आयतु्ल्लाह काशानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i67925-ट्रम्प_को_मध्यपूर्व_को_हड़पने_की_बात_भूल_जानी_चाहिएः_आयतु्ल्लाह_काशानी
आयतुल्लाह काशानी ने कहा है कि मध्यपूर्व पर नियंत्रण का ट्रमप का सपना कभी भी साकार नहीं होगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ०७, २०१८ ११:३८ Asia/Kolkata
  • ट्रम्प को मध्यपूर्व को हड़पने की बात भूल जानी चाहिएः आयतु्ल्लाह काशानी

आयतुल्लाह काशानी ने कहा है कि मध्यपूर्व पर नियंत्रण का ट्रमप का सपना कभी भी साकार नहीं होगा।

आयतुल्लाह इमामी काशानी का कहना है कि अमरीकी राष्ट्रपति और उनके कुछ समर्थक, मध्यपूर्व पर नियंत्रण का स्वपन देख रहे हैं।  उन्होंने कहा कि यह ट्रम्प का यह स्वप्न कभी भी साकार नहीं होगा।

जुमे के ख़ुत्बे में आयतुल्लाह काशानी ने कहा कि एेसे समय में कि जब अमरीका और ज़ायोनी शासन, ईरान के विरुद्ध युद्ध में व्यस्त हैं एेसे में शत्रुओं के षडयंत्रतों के मुक़ाबले में योजनाबद्धी और दूरदर्शी प्रबंधन की आवश्यकता है।  उन्होंने कहा कि देश की जनता में शंकाए उत्पन्न करने के उद्देश्य से शत्रु ने मनोवैज्ञानिक एवं प्रचारिक युद्ध भी आरंभ कर रखा है।

तेहरान के इमामे जुमा ने मध्यपूर्व पर पूर्ण नियंत्रण के संबन्ध में अमरीकी-ज़ायोनी षडयंत्र की ओर संकेत करते हुए कहा कि जिस प्रकार से पिछले चार दशकों के दौरान शत्रु ईरान को कोई क्षति नहीं पहुंचा सके वैसे ही इस नए षडयंत्र में ही विफल रहेंगे।  उन्होंने कहा कि ट्रम्प और नेतनयाहू के सपने धरे रह जाएंगे।

आयतुल्लाह इमामी काशानी ने भ्रांतियों को रोकने पर आधारित इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता आयतुल्लाहिल उज़्मा सैयद अली ख़ामेनेई के वक्तव्य की ओर संकेत करते हुए कहा कि इस समय शत्रु सोशल मीडिया पर ईरान के विरुद्ध आग उगल रहा है एेसे में इस षडयंत्र का मुक़ाबला उसी के रास्ते से किया जाना चाहिए।