तेहरान में सीरिया पर त्रिकोणीय सम्मेलन, क्षेत्रीय सहयोग का सफल उदाहरण
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i67928-तेहरान_में_सीरिया_पर_त्रिकोणीय_सम्मेलन_क्षेत्रीय_सहयोग_का_सफल_उदाहरण
तेहरान में शुक्रवार को सीरिया संकट के समाधान की दिशा में इस्लामी गणतंत्र ईरान रूस और तुर्की की भागीदारी से एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ ।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ०७, २०१८ १३:०४ Asia/Kolkata
  • तेहरान में सीरिया पर त्रिकोणीय सम्मेलन, क्षेत्रीय सहयोग का सफल उदाहरण

तेहरान में शुक्रवार को सीरिया संकट के समाधान की दिशा में इस्लामी गणतंत्र ईरान रूस और तुर्की की भागीदारी से एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ ।

इस्लामी गणतंत्र ईरान, रूस और तुर्की के राष्ट्रपतियों ने एेसी दशा में सीरिया के ताज़ा परिवर्तनों पर चर्चा कर रहे हैं कि जब सीरिया, आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक क़दम उठा रहा है। यह बैठक एेसी स्थिति में आयोजित हो रही है कि जब उत्तरी सीरिया का इदलिब क्षेत्र, इस देश में आतंकवादियों का एकमात्र ठिकाना रह गया है। आतंकवाद के खिलाफ सफल युद्ध के साथ ही राजनीतिक प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की  सीरिया की रणनीति वास्तव में आस्ताना सम्मेलन के दायरे में अर्थपूर्ण होती है। शुक्रवार को तेहरान में  राष्ट्रपति रूहानी, पुतीन और अर्दोगान  ने एेसी दशा में बैठक की जब सीरिया का युद्ध अंतिम चरण में है और सब लोगों का ध्यान इदलिब की आज़ादी पर केन्द्रित है। सीरिया की सरकार को हासिल होने वाली जीत इस लिए भी बहुत महत्वूपर्ण है कि उसने यह जीत अमरीका और उसके अरब व पश्चिमी घटकों की इच्छा के विपरीत हासिल की है और इसके साथ ही सीरिया की जीत, ईरान, रूस और तुर्की के साथ सहकारिता की उपयोगिता का भी प्रमाण है। यही वजह है कि इस सहयोग के खिलाफ अमरीका के नेतृत्व में पश्चिम से कुप्रचार का तूफान उठ रहा है लेकिन इस तूफान से डरे बिना, ईरान , रूस और तुर्की, सीरिया पर चर्चा कर रहे हैं और इस देश से आतंकवाद के पूर्ण रूप से अंत की राहों की समीक्षा कर रहे हैं। यह निश्चित रूप से क्षेत्रीय सहयोग का बेहतरीन नमूना और इस सच्चाई का सुबूत है कि क्षेत्रीय सहयोग हमेशा, क्षेत्रीय समस्याओं के निवारण का सब से अच्छा मार्ग है। (Q.A.)