अमरीका की स्थिति बहुत ही दयनीयः रूहानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i68079-अमरीका_की_स्थिति_बहुत_ही_दयनीयः_रूहानी
राष्ट्रपति ने कहा है कि वर्तमान समय में अमरीका की स्थिति बहुत ही दयनीय है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep १२, २०१८ १०:०० Asia/Kolkata
  • अमरीका की स्थिति बहुत ही दयनीयः रूहानी

राष्ट्रपति ने कहा है कि वर्तमान समय में अमरीका की स्थिति बहुत ही दयनीय है।

डाक्टर हसन रूहानी ने कहा कि क्षेत्र के कुछ बदनाम शासकों के अतिरिक्त कोई भी अब अमरीका के साथ नहीं है।

राष्ट्रपति रूहानी ने बुधवार को मंत्रीमण्डल की बैठक में इस बात की ओर संकेत किया कि इस समय अमरीका के पारंपरिक घटक भी उससे दूर हो रहे हैं।  उन्होंने कहा कि इस प्रकार के घटक अमरीका से दूरी बनाए रखने पर गर्व का आभास करते हैं।  हसन रूहानी ने कहा कि अब बहुत से अन्तर्राष्ट्रीय संगठन भी अमरीकी नीतियों का समर्थन नहीं कर रहे हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि वर्तमान समय में अमरीका की आंतरिक स्थिति पिछले वर्षों की तुलना में बहुत बदल चुकी है और वह बहुत बुरे हालात से गुज़र रहा है।  ईरान के राष्ट्रपति के अनुसार आज बहुत कम ही जानकार, लेखक या टीकाकार अमरीकी अधिकारियों का समर्थन करते हुए दिखाई देंगे जिसकी मिसाल अमरीकी इतिहास में कम ही देखने को मिलती है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि इस समय ईरान वर्चस्ववादियों के मुक़ाबले में एक एेतिहासिक युद्ध के मोर्चे पर है और इस युद्ध में ईरानी राष्ट्र निश्चित रूप में विजयी होगा।