जापान ईरान के परमाणु समझौते का समर्थन जारी रखेगा
Sep १९, २०१८ ०७:०५ Asia/Kolkata
जापान ने परमाणु समझौते पर अमल करने के लिए ईरान की प्रशंसा करते हुए इस समझौते का समर्थन जारी रखने पर बल दिया है।
जापान के उप विदेश मंत्री टेक्यो मॉरी ने मंगलवार की रात टोक्यो में ईरानी राजदूत मुर्तज़ा रहमानी मोवहिद से मुलाक़ात में कहा, जापान जेसीपीओ या परमाणु सममझौते का समर्थन जारी रखेगा।
मॉरी ने दोनों देशों के ऐतिहासिक संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा, अगले साल ईरान और जापान अपने कूटनीतिक संबंधों की 92वीं वर्षगांठ मनायेंगे।
उन्होंने कहा, दोनों देशों को चाहिए कि अपने संबंधों को और मज़बूत बनायें और परस्पर सहयोग में वृद्धि करें।
जापान में ईरानी राजदूत का कहना था कि दोनों देशों के बीच अच्छे आर्थिक एवं राजनीतिक समझौते हुए हैं, जो द्विपक्षीय संबंधों में विस्तार में अहम भूमिका निभायेंगे। msm
टैग्स