परमाणु ऊर्जा के संबन्ध में रूस से सहयोग जारीः ईरान
ईरान ने घोषणा की है कि परमाणु ऊर्जा के बारे में रूस के साथ उसका सहयोग आगे भी जारी रहेगा।
ईरान की परमाणु ऊर्जा संगठन के प्रवक्ता ने कहा है कि रूस के साथ परमाणु ऊर्जा के संबन्ध में हमारा सहयोग जारी रहेगा।
बहरूज़ कमालवंदी ने गुरूवार को स्पूतनिक समाचार एजेन्सी को दिये अपने साक्षात्कार में कहा कि परमाणु समझौते के संदर्भ में रूस ने ईरान की नीतियों का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि रूस के साथ ईरान की परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में सहकारिता उच्च स्तर पर जारी है। कमालवंदी ने बताया कि रूस के सहयोग से एक हज़ार मेगावाट का एक बिजलीघर बनाने के अतिरिक्त एक हज़ार मेगावाट के दो अन्य बिजलीघर बनाए जा रहे हैं।
ईरान की परमाणु ऊर्जा संगठन के प्रमुख बहरूज़ कमालवंदी ने कहा कि स्थाई आईसोटोप के उत्पादन के संदर्भ में भी रूस के साथ सहयोग जारी है। उन्होंने कहा कि हालिया दिनों में छोटे और मध्य स्तर के परमाणु बिजलीघर बनाने के बारे में भी बात हुई है।
उन्होंने बताया कि ईरान की परमाणु ऊर्जा संगठन के प्रमुख अली अकबर सालेही ने वियेना में रूस की सरकारी संस्था रूस एटम के प्रमुख एलेक्सी लिख़ाचोफ़ के साथ वार्ता की थी।