निकी हेली ने फिर ईरान को कोसा
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i68324-निकी_हेली_ने_फिर_ईरान_को_कोसा
पश्चिमी एशिया के इलाक़े में विभिन्न देशों के साथ ईरान के बढ़ते संबंध और रणनैतिक सहयोग से अमरीका की चिंता बढ़ती जा रही है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep २१, २०१८ ०८:२९ Asia/Kolkata
  • निकी हेली ने फिर ईरान को कोसा

पश्चिमी एशिया के इलाक़े में विभिन्न देशों के साथ ईरान के बढ़ते संबंध और रणनैतिक सहयोग से अमरीका की चिंता बढ़ती जा रही है।

संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद में अमरीका की राजदूत निकी हेली ने कहा कि ईरान पूरे इलाक़े को अस्थिर करने की कोशिश कर रहा है।

निकी हेली ने दावा किया कि तेहरान कोशिश कर रहा है कि इलाक़े के देशों में अस्थिरता फैला जाए और इसके लिए वह धार्मिक नारों का प्रयोग कर रहा है।

सच्चाई यह है कि ईरान ने क्षेत्र के देशों विशेष रूप से सीरिया और इराक़ की मदद करके इन देशों के बारे में अमरीका तथा अन्य पश्चिमी और कुछ क्षेत्रीय देशों की योजनाओं को नाकाम बना दिया है जिसके कारण अमरीकी अधिकारी बौखलाए हुए हैं क्योंकि अमरीकी अधिकारी यह देख रहे हैं कि पश्चिमी एशिया के पूरे इलाक़े से अमरीका का प्रभाव लगातार ख़त्म होता जा रहा है।

सुरक्षा परिषद में बोलते हुए निकी हेली की परेशानी साफ़ ज़ाहिर थी। उन्होंने कहा कि तेहरान उन सरकारों की मदद कर रहा है जो अपनी जनता पर रासायनिक हमले करती हैं।

सीरिया में रासायनिक हमले का ड्रामा अमरीका और उसके सहयोगियों ने किया था जिसका आरोप अमरीकी अधिकारी बार बार सीरियाई सरकार पर लगाते हैं।