आतंकवाद के मुख्य समर्थक मुंहतोड़ जवाब की प्रतीक्षा में रहेंः ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i68368-आतंकवाद_के_मुख्य_समर्थक_मुंहतोड़_जवाब_की_प्रतीक्षा_में_रहेंः_ईरान
ईरान की सशस्त्र सेना के प्रवक्ता ने कहा है कि आतंकवाद के मुख्य समर्थकों को ईरान की ओर से मुंहतोड़ जवाब की प्रतीक्षा में रहना चाहिए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep २३, २०१८ ०६:१४ Asia/Kolkata
  • आतंकवाद के मुख्य समर्थक मुंहतोड़ जवाब की प्रतीक्षा में रहेंः ईरान

ईरान की सशस्त्र सेना के प्रवक्ता ने कहा है कि आतंकवाद के मुख्य समर्थकों को ईरान की ओर से मुंहतोड़ जवाब की प्रतीक्षा में रहना चाहिए।

ब्रिगेडियर अबुल फ़ज़्ल शिकारची ने शनिवार की रात अपने विशेष टीवी साक्षात्कार में स्पष्ट किया कि जिन आतंकियों ने शनिवार को अहवाज़ में निर्दोष लोगों का रक्तपात किया उनके समर्थकों को अब ईरान की ओर से कड़े जवाब की प्रतीक्षा में रहना चाहिए।  उन्होंने कहा कि आतंकवादियों के समर्थकों और आतंकी कार्यवाहियों की भूमिका प्रशस्त करने वालों के साथ कड़ाई से निबटा जाएगा।

ईरान की सशस्त्र सेना के प्रवक्ता ने बताया कि अहवाज में आतंकवादी कार्यवाही करने वाले दो एेसे भाई थे जिनका तीसरा भाई दाइश का सदस्य है और इस समय सीरिया में सक्रिय है।  उन्होंने कहा कि शनिवार को जिन चार आतंकवादियों ने अहवाज़ में आतंकी कार्यवाही की थी वे मार दिये गए।

ब्रिगेडियर अबुल फ़ज़्ल शिकारची ने स्पष्ट किया कि समस्त आतंकी गुटों का मुख्य स्रोत अमरीका, ज़ायोनिज़्म तथा क्षेत्र की रुढ़ीवादी सरकारें हैं।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को ईरान के अहवाज़ नगर में सैन्य परेड के दौरान की जाने वाली आतंकवादी कार्यवाही में 25 लोग शहीद हुए और 60 अन्य घायल हो गए थे।  इस घटना की अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर निंदा की जा रही है।