रूहानी ने दी बधाई बरहम सालेह को
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i68692-रूहानी_ने_दी_बधाई_बरहम_सालेह_को
ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने इराक़ के नव निर्वाचित राष्ट्रपति बरहम सालेह को बधाई दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ०३, २०१८ ११:५४ Asia/Kolkata
  • रूहानी ने दी बधाई बरहम सालेह को

ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने इराक़ के नव निर्वाचित राष्ट्रपति बरहम सालेह को बधाई दी है।

हसन रूहानी ने इराक़ के नए राष्ट्रपति को भेजे अपने बधाई संदेश में आशा व्यक्त की है कि बरहम सालेह के राष्ट्रपतिकाल में तेहरान और बग़दाद के संबन्धों में अधिक विस्तार होगा।  उन्होंने इराक़ी राष्ट्र और सरकार के लिए सफलता, विकास और शांति की कामना की है।

ज्ञात रहे कि इराक़ की संसद ने कई बार अपनी बैठक स्थगित करने के बाद अंततः मंगलवार को राष्ट्रपति के चयन के लिए बैठक आयोजित की। इस बैठक में मतदान हुआ।  दूसरे चरण में राष्ट्रपति पद के लिए बरहम सालेह और फ़ुआद हुसैन के नाम सामने आए जबकि दूसरे चरण में बरहम सालेह को विजय मिली।  इस प्रकार वह इराक़ के राष्ट्रपति चुन लिए गए।  बरहम सालेह और फ़ुआद हुसैन दोनों ही दो अलग अलग कुर्द पार्टियों के उम्मीदवार थे।