ईरान पर लगे प्रतिबंधों के विरोधी हैंः नूरी मालेकी
Oct १७, २०१८ १२:०२ Asia/Kolkata
इराक़ के पूर्व प्रधानंत्री नूरी मालेकी ने कहा है कि उनका देश ईरान पर लगे प्रतिबंधों का विरोधी है।
क़ानून की संप्रभुता गठबंधन के प्रमुख ने मंगलवार को अमरीकी विदेश उपमंत्री "एन्ड्रियू पीक" के साथ भेंट में यह बात कही है। नूरी मालेकी ने स्पष्ट किया कि प्रतिबंधों की सबसे बड़ी बुराई यह है कि इससे समाज के विभिन्न वर्गों पर दबाव पड़ता है। उन्होंने ईरान पर लगे अमरीकी प्रतिबंधों को अन्तर्राष्ट्रीय नियमों का खुला उल्लंघन बताया। उन्होंने कहा कि हम सबको इसका विरोध करना चाहिए।
ज्ञात रहे कि ट्रम्प के अमरीकी राष्ट्रपति बनने के बाद वाशिगटन ने इस्लामी गणतंत्र ईरान के विरुद्ध अधिक शत्रुतापूर्ण नीति अपनाई है।
टैग्स