यूरोपीय संघ परमाणु समझौते को सुरक्षित रखने के प्रयास मेंः मोग्रीनी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i69161-यूरोपीय_संघ_परमाणु_समझौते_को_सुरक्षित_रखने_के_प्रयास_मेंः_मोग्रीनी
यूरोपीय संघ जेसीपीओए अर्थात परमाणु समझौते को सुरक्षित करने के लगातार प्रयास कर रहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct १९, २०१८ १४:२० Asia/Kolkata
  • यूरोपीय संघ परमाणु समझौते को सुरक्षित रखने के प्रयास मेंः मोग्रीनी

यूरोपीय संघ जेसीपीओए अर्थात परमाणु समझौते को सुरक्षित करने के लगातार प्रयास कर रहा है।

यूरोपीय संघ की विदेश नीति की प्रभारी ने एलान किया है कि ईरान के साथ सीधे रूप में भुगतान के बारे में एक योजना बनाई गई है जो आगामी कुछ सप्ताहों के दौरान व्यवहारिक हो जाएगा।

फेड्रिका मोग्रीनी ने गुरूवार की रात कहा कि यूरोपीय संघ ने फैसला किया है कि हमने ईरान के साथ व्यापारिक संबन्धों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से कार्यक्रम तैयार कर रखा है।  उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ के एशियन सहयोगियों ने दर्शा दिया है कि वे परमाणु समझौते के संदर्भ में अपने वचनों का पालन करेंगे।  यूरोपीय संघ की विदेश नीति की प्रभारी ने स्पष्ट किया कि ईरान, मध्यपूर्व का एक महत्वपूर्ण देश है जिसके यूरोपीय एवं एशियन देशों के साथ हित हैं।

इस्लामी गणतंत्र ईरान ने अमरीका के बिना परमाणु समझौते की सुरक्षा के लिए यूरोपीय संघ को यह अवसर दिया है कि वह इस समझौते की सुरक्षा के उद्देश्य से एक मैकेनिज़्म तैयार करे।