पड़ोसी देशों को परमाणु तकनीक देने के लिए तैयार हैंः सालेही
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i69268-पड़ोसी_देशों_को_परमाणु_तकनीक_देने_के_लिए_तैयार_हैंः_सालेही
ईरान की परमाणु ऊर्जा एजेन्सी के प्रमुख ने कहा है कि तेहरान, फ़ार्स की खाड़ी के तटवर्ती देशों को परमाणु तकनीक देने के लिए तैयार है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct २३, २०१८ १४:११ Asia/Kolkata
  • पड़ोसी देशों को परमाणु तकनीक देने के लिए तैयार हैंः सालेही

ईरान की परमाणु ऊर्जा एजेन्सी के प्रमुख ने कहा है कि तेहरान, फ़ार्स की खाड़ी के तटवर्ती देशों को परमाणु तकनीक देने के लिए तैयार है।

अली अकबर सालेही ने सोमवार को इस्फ़हान नगर में ईरान की परमाणु उपलब्धियों की ओर संकेत किया।  उन्होंने कहा कि ईरान, बिजलीघर बनाने के उद्देश्य से फ़ार्स की खाड़ी के तटवर्ती देशों को परमाणु तकनीक देने के लिए तैयार है।

परमाणु ऊर्जा प्रमुख ने कहा कि परमाणु तकनीक तक पहुंच बनाकर ईरान, संसार के उन पांच देशों में शामिल हो गया है जो परमाणु तकनीक के स्वामी हैं।  उन्होंने स्थाई एज़ोटाप की तकनीक के हस्तांतरण और अराक के रिएक्टर के पुनर्रनिर्माण को ईरान की परमाणु तकनीक की उपलब्धि बताया।

अली अकबर सालेही ने कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान अबतक पूर्ण रूप से परमाणु समझौते के प्रति कटिबद्ध रहा है।  उन्होंने कहा कि जेसीपीओए के सदस्य अगर इस समझौते का उल्लंघन करते हैं तो फिर ईरान, पूरी शक्ति के साथ अपने शांतिपूर्ण परमाणु कार्यक्रम को गति प्रदान करेगा।  परमाणु ऊर्जा प्रमुख ने कहा कि एक लाख नव्वे हज़ार (SUW) की क्षमता के यूरेनिय संवर्धन के लिए प्रयास पर आधारित इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता के आदेश के बाद इस संदर्भ में उल्लेखनीय प्रगति हुई है।

उल्लेखनीय है कि इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता आयतुल्लाहिल उज़्मा सैयद अली ख़ामेनेई ने 4 जून 2018 को स्वर्गीय इमाम खुमैनी की 29वीं बरसी के समारोह में ईरान की परमाणु ऊर्जा एजेन्सी को आदेश दिया था कि वह बहुत तेज़ी से एक लाख नव्वे हज़ार (SUW) की क्षमता के यूरेनिय संवर्धन की क्षमता पैदा करे।