ईरान की स्टाॅक मार्केट में तेल की बिक्री शुरु
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i69425-ईरान_की_स्टाॅक_मार्केट_में_तेल_की_बिक्री_शुरु
ईरान की स्टॉक मार्केट में रविवार को 74.85 डॉलर प्रति बैरल तेल के मूल्य से 2 लाख 80 हज़ार बैरल तेल बेचा गया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct २८, २०१८ १९:४३ Asia/Kolkata
  • ईरान की स्टाॅक मार्केट में तेल की बिक्री शुरु

ईरान की स्टॉक मार्केट में रविवार को 74.85 डॉलर प्रति बैरल तेल के मूल्य से 2 लाख 80 हज़ार बैरल तेल बेचा गया।

कच्चे तेल बेचने का मामला, 10 लाख बैरल तेल उपलब्ध किए जाने से हुआ और अंततः 35 हज़ार टन की ब्रिक्री पर संपन्न हुआ।

ईरान के स्टॉक मार्केट में कच्चे तेल पेए किए जाने की योजना पिछले वर्षों के दौरान भी पेश होता रहा किन्तु कभी सफल नहीं हो सका किन्तु इस वर्ष जून में इस योजना को व्यवहारिक बनाने की कार्यवाही की गयी।

स्टॉक मार्केट में कच्चे तेल पेश किए जाने की गुंजाइश, दस लाख बैरल प्रतिदिन है और समस्त ख़रीदार, इस मामले में भाग ले सकते हैं।

तेल की बिक्री की इस योजना में 20 प्रतिशत मामला ईरानी करेंसी और बाक़ी विदेशी मुद्रा में होता है।

तेल के ख़रीदार, तेल की लोडिंग के बाद निर्धारित समय में विदेशी करेंसी अदा कर सकते हैं। (AK)