अमरीका नये षड्यंत्रों में सफल नहीं होगाः रूहानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i69513-अमरीका_नये_षड्यंत्रों_में_सफल_नहीं_होगाः_रूहानी
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने कहा कि अमरीकी प्रतिबंधों के बावजूद बहुत से एशियाई और यूरोपीय देश ईरान के साथ सहयोग जारी रखने के इच्छुक हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ३१, २०१८ २०:३८ Asia/Kolkata
  • अमरीका नये षड्यंत्रों में सफल नहीं होगाः रूहानी

इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने कहा कि अमरीकी प्रतिबंधों के बावजूद बहुत से एशियाई और यूरोपीय देश ईरान के साथ सहयोग जारी रखने के इच्छुक हैं।

बुधवार को मंत्रीमंडल की बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी का कहना था कि ईरान के विरुद्ध अमरीका के नये षड्यंत्र भी विफल होंगे।

डाक्टर हसन रूहानी ने कहा कि अमरीका धीरे धीरे अपने दृष्टिकोणों से पीछे हट रहा है क्योंकि ईरानी तेल के निर्यात को शून्य तक पहुंचाने का प्रयास विफल हो गया है।

राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने कहा कि अमरीका, आर्थिक और मनोवैज्ञानिक दबाव द्वार ईरानी जनता में सरकार के बारे में अप्रसन्नता पैदा करना चाहता है किन्तु ईरानी जनता, अमरीकी अपराधों से बहुत अधिक क्रोधित है।

डाक्टर हसन रूहानी ने कहा कि हम समस्त समस्याओं पर नियंत्रण पाने में सफल हो जाएंगे और अमरीकी दबाव अस्थाई है।

राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने अरबईने हुसैनी के सफल और भव्य आयोजन पर इराक़ी जनता और सरकार का आभार व्यक्त किया और तीर्थयात्रियों को प्रदान की जा रही सुविधाओं की भी सराहना की। (AK)