ईरान के विरुद्ध प्रतिबंध से आठ देशों को मिली छूट
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i69554-ईरान_के_विरुद्ध_प्रतिबंध_से_आठ_देशों_को_मिली_छूट
ईरान के विरुद्ध नए प्रतिबंध लगाने पर वैश्विक स्तर पर मिलने वाली नकारात्मक प्रतिक्रियाओं के कारण अमरीका अपनी नीति से पीछे हटा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ०२, २०१८ १२:४६ Asia/Kolkata
  • ईरान के विरुद्ध प्रतिबंध से आठ देशों को मिली छूट

ईरान के विरुद्ध नए प्रतिबंध लगाने पर वैश्विक स्तर पर मिलने वाली नकारात्मक प्रतिक्रियाओं के कारण अमरीका अपनी नीति से पीछे हटा है।

ब्लोम्बर्ग समाचार एजेन्सी के अनुसार शुक्रवार को वाइट हाउस के अधिकारियों ने यह बात स्वीकार की है कि ईरान के विरुद्ध प्रतिबंधों के संबन्ध में कई देश उसका साथ नहीं दे रहे हैं।  इसी वजह से आठ देशों को ईरान के विरुद्ध तेल प्रतिबंधों से अलग रखा गया है।  जिन देशों को ईरान से तेल आयात की छूट दी गई हैं उनमें भारत, चीन, जापान और उत्तरी कोरिया के नाम शामिल हैं।

आर्थिक मामलों के जानकारों का कहना है कि ईरान के विरुद्ध 4 जनवरी से लगाए जाने वाले प्रतिबंधों का सफल होना संभव नहीं है क्योंकि ईरान के तेल पर प्रतिबंध लगाने से दीर्घकाल में अमरीकी डाॅलर कमज़ोर होगा।

ज्ञात रहे कि अमरीकी राष्ट्रपति ने दावा किया था कि वे ईरान के तेल निर्यात को शून्य तक पहुंचाएंगे लेकिन वर्तमान परिस्थिति में एेसा संभव दिखाई नहीं देता।