4 नवंबर को मनाया जाएगा, विश्व वर्चस्ववाद के विरुद्ध राष्ट्रीय संघर्ष दिवस
4 नवंबर का दिन अमरीकी अत्याचारों के मुक़ाबले में ईरानी राष्ट्र की दृढ़ता का दिन है।
ईरान की इस्लामी प्रचार परिषद ने एक बयान जारी करके 13 आबान बराबर 4 नवंबर की घटना के आयोजन पर बल दिया है। ईरान में 4 नवंबर को, विश्व वर्चस्ववाद से राष्ट्रीय संघर्ष दिवस के रूप में मनाया जाता है। 39 वर्ष पूर्व इसी दिन ईरान के क्रांतिकारी युवाओं ने इस्लामी क्रांति के विरुद्ध अमरीका के विभिन्न षडयंत्रों के विरोध में तेहरान में स्थित अमरीकी दूतावास का परिवेष्ट कर लिया था।
ईरान की इस्लामी प्रचार परिषद ने अपने बयान में कहा है कि पिछले चालीस वर्षों से अमरीका के अत्याचारपूर्ण प्रतिबंधों और अपराधों के मुकाबले में ईरानी राष्ट्र के प्रतिरोध के कारण बहुत से राष्ट्रों में जागरूकता आई है। अब "अमरीका मुर्दाबाद" का नारा पूरे संसार में आम होता जा रहा है। इसी प्रकार विश्व स्तर पर आज अमरीका का ख़तरनाक चेहरा सबके सामने आ चुका है। इस बयान में इसी प्रकार अत्याचार और वर्चस्व के मुक़ाबले में कड़े प्रतिरोध को ईरानी राष्ट्र के सम्मान का रहस्य बताया गया है।
ज्ञात रहे कि रविवार 4 नवंबर को विश्व वर्चस्ववाद से राष्ट्रीय संघर्ष दिवस के अवसर पर पूरे ईरान में प्रदर्शन और रैलियां निकाली जाएंगी जिनका मुख्य नारा "अमरीका मुर्दाबाद होगा।"