ईरान पर प्रतिबंध से तेल के दाम बढ़ेंगेः रूस
Nov ०५, २०१८ १२:०४ Asia/Kolkata
रूस का मानना है कि ईरान के विरुद्ध अमरीकी प्रतिबंध वाइट हाउस की निर्थक कार्यवाही का हिस्सा है।
रूस के उप प्रधानमंत्री ने कहा है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान के विरुद्ध अमरीकी प्रतिबंध, अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर वाइट हाउस की निर्थक कार्यवाहियों का हिस्सा हैं। सरगेई प्रीख़ोडको ने कहा है कि ईरान के विरुद्ध अमरीकी प्रतिबंध, विश्व स्तर पर तेल मूल्यों में वृद्धि का कारण बनेंगे। उन्होंने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर संतुलन को बनाए रखने के उद्देश्य से ओपेक के साथ रूस की सहकारिता जारी रहेगी। इसी बीच ईरान के तेल ख़रीदार देशों ने स्पष्ट किया है कि वे ईरान के साथ व्यापारिक संबन्ध बनाए रखेंगे।
टैग्स