अमरीकी षडयंत्रों को जनता ने विफल कर दियाः रूहानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i69794-अमरीकी_षडयंत्रों_को_जनता_ने_विफल_कर_दियाः_रूहानी
राष्ट्रपति रूहानी ने कहा है कि ईरानी जनता ने प्रतिरोध द्वारा अमरीकी षडयंत्र को विफल बना दिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov १०, २०१८ १२:५८ Asia/Kolkata
  • अमरीकी षडयंत्रों को जनता ने विफल कर दियाः रूहानी

राष्ट्रपति रूहानी ने कहा है कि ईरानी जनता ने प्रतिरोध द्वारा अमरीकी षडयंत्र को विफल बना दिया।

डाक्टर हसन रूहानी ने कहा कि अमरीकी यह सोच रहे थे कि चार नवंबर उनकी अवैध आकांशाओं के पूरा होने का आरंभिक दिन होगा किंतु ईरानी राष्ट्र ने उनकी इस सोच को विफल बना दिया।  उन्होंने कहा कि ईरानी राष्ट्र ने अपने प्रतिरोध से अमरीकी षडयंत्र को धराशाई कर दिया।

राष्ट्रपति रूहानी ने शनिवार को देश की तीनों पालिकाओं के प्रमुखों की बैठक के बाद तेहरान में कहा कि अमरीकियों का यह कहना बिल्कुल ग़लत है कि वह ईरानी राष्ट्र पर नहीं बल्कि ईरान की सरकार पर दबाव डालना चाहते हैं।  उन्होंने कहा कि अमरीकी व्यवहार से ही यही सिद्ध होता है।  राष्ट्रपति रूहानी ने इस बात का उल्लेख किया कि स्वंय अमरीका ने यह स्वीकार किया है कि वह ईरान के तेल निर्यात को ज़ीरो बैरेल तक पहुंचाने में सक्षम नहीं है।  उन्होंने कहा कि आगामी कुछ महीनों के भीतर अमरीकी यह समझ जाएेंगे कि उन्होंने ग़लत मार्ग का चयन किया है।

डाक्टर हसन रूहानी ने अमरीका के इस निराधार दावे का उल्लेख किया कि ईरान, आतंकवाद का समर्थक है।  उन्होंने कहा कि अमरीकी झूठ बोलते हैं कि ईरान, आतंकवाद का समर्थक है।  राष्ट्रपति ने कहा कि ईरान सदैव ही आतंकवाद के मुक़ाबले में डटा रहा है।  उनका कहना था विगत की ही भांति आज भी हम आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष के प्रति कटिबद्ध हैं।