अमरीका की धमकियों के बावजूद ईरान प्रगति करता रहेगाः ज़रीफ़
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i69818-अमरीका_की_धमकियों_के_बावजूद_ईरान_प्रगति_करता_रहेगाः_ज़रीफ़
विदेश मंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने अमरीकी विदेश मंत्री के ईरान विरोधी बयान के जवाब में कहा है कि अमरीका की धमकियों के बावजूद ईरान प्रगति करता रहेगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ११, २०१८ ०८:१५ Asia/Kolkata
  • अमरीका की धमकियों के बावजूद ईरान प्रगति करता रहेगाः ज़रीफ़

विदेश मंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने अमरीकी विदेश मंत्री के ईरान विरोधी बयान के जवाब में कहा है कि अमरीका की धमकियों के बावजूद ईरान प्रगति करता रहेगा।

अमरीका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने एक अपमानजनक बयान में कहा है कि अगर ईरान चाहता है कि उसकी जनता को खाना मिलता रहे तो उसे अमरीका की बात माननी होगी। ईरान के विदेश मंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने अपने ट्वीटर पेज पर इसके उत्तर में लिखा है कि अमरीका के विदेश मंत्री ने ईरान पर अमरीका की दृष्टिगत मांगों को थोपने के लिए एक निराशाजनक प्रयास के अंतर्गत खुल्लम खुल्ला ईरानी जनता को भूख से मारने की धमकी दी है जो मानवता के विरुद्ध एक अपराध है।

 

विदेश मंत्री ने कहा है कि अमरीका का विदेश मंत्री भी अपने पूर्वजों की तरह यह सीख जाएंगे कि अमरीका की सिर तोड़ कोशिश के बावजूद ईरान न केवल यह कि अपना जीवन जारी रखेगा बल्कि अपनी संप्रभुता की बलि दिए बिना प्रगति जारी रखेगा। ज्ञात रहे कि अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने आठ मई 2018 को परमाणु समझौते से निकलने के बाद ईरान पर दो चरण में प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी। दूसरे चरण के प्रतिबंध पांच नवम्बर से लगाए गए हैं। (HN)