ईरान के बारे में अमरीकी कार्यवाहिंया ग़ैर क़ानूनीः जहांगीरी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i69855-ईरान_के_बारे_में_अमरीकी_कार्यवाहिंया_ग़ैर_क़ानूनीः_जहांगीरी
ईरान के उप राष्ट्रपति ने तेहरान के विरुद्ध अमरीकी प्रतिबंधों को पूर्ण रूप से ग़ैर क़ानूनी बताया है। उन्होंने कहा कि इसका कारण यह है कि अमरीकी प्रतिबंध, अन्तर्राष्ट्रीय क़ानूनों के ख़िलाफ़ हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov १२, २०१८ १४:५२ Asia/Kolkata
  • ईरान के बारे में अमरीकी कार्यवाहिंया ग़ैर क़ानूनीः जहांगीरी

ईरान के उप राष्ट्रपति ने तेहरान के विरुद्ध अमरीकी प्रतिबंधों को पूर्ण रूप से ग़ैर क़ानूनी बताया है। उन्होंने कहा कि इसका कारण यह है कि अमरीकी प्रतिबंध, अन्तर्राष्ट्रीय क़ानूनों के ख़िलाफ़ हैं।

इस्हाक़ जहांगीरी ने स्पष्ट किया कि इन ग़ैर क़ानूनी प्रतिबंधों से अमरीका का उद्देश्य, ईरान की अर्थव्यवस्था को नुक़सान पहुंचाना है।  उन्होंने कहा कि अमरीकी, ईरान में देशी व विदेशी पूंजीनिवेश को प्रभावित करना चाहते हैं।

ईरान के उप राष्ट्रपति ने कहा ईरान के तेल निर्यात को ज़ीर बैरेल तक पहुंचाने का अमरीकी प्रयास प्रभावहीन रहा क्योंकि अमरीका को कुछ देशों को ईरान से तेल आयात से छूट देनी पड़ी।  दूसरी बात यह है कि विश्व के बहुत से देश ईरान के विरुद्ध अमरीकी प्रतिबंधों को अन्तर्राष्ट्रीय नियमों के विरुद्ध मानते हैं और इसीलिए वे इस सिलसिले में उसका समर्थन नहीं कर रहे हैं।