ईरान और भारत के बीच व्यापारिक सहयोग में विस्तार का सही समय
ईरान के वाणिज्य, उद्योग, खनिज और कृषि मामलों के प्रमुख मसूद ख़्वानसारी ने कहा है कि ईरान के ख़िलाफ़ अमरीका के प्रतिबंधों के कारण, तेहरान और नई दिल्ली के बीच सहयोग के नए द्वार खुल गए हैं।
बुधवार को तेहरान में भारतीय राजदूत सौरभ कुमार के साथ मुलाक़ात में ख़्वानसारी ने कहा, दोनों देशों को बैंकिंग और वित्तीय सहयोग में अधिक ध्यान देने की ज़रूरत है।
अमरीका द्वारा ईरान से तेल ख़रीदने के लिए भारत को मिली छूट का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा, तेहरान और नई दिल्ली के बीच उत्पादों के लेनदेन, तेल के पैसों को ईरान ट्रांसफ़र करना और निवेश जैसे मामलों की योजना तैयार होनी चाहिए।
इस मुलाक़ात में भारतीय राजदूत सौरभ कुमार ने कहा, दोनों देशों के बीच स्थानीय मुद्रा में व्यापार से एक स्पष्ट मैकेनिज़म तैयार हो गया है, जिससे ईरान निर्यात के साथ साथ भारत से ज़रूरत की चीज़ें रुपये में ख़ीरद सकता है। msm