फ़लिस्तीनियों के प्रतिरोध से बौखलाया इस्राईल
ब्रिगेडियर जरनल सैयद यहया सफवी ने कहा है कि फ़िलिस्तीनियों के प्रतिरोध ने इस्राईल के मंत्रीमण्डल में भूकंप पैदा कर दिया है।
इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता के सलाहकार सैयद यहया सफवी ने कहा कि फ़िलिस्तीनियों के कड़े प्रतिरोध के कारण ज़ायोनी शासन में भूकंप आ गया है। उन्होंने कहा कि इसका एक उदाहरण ज़ायोनी शासन के केन्द्रीय मंत्रियों का त्यागपत्र है।
ब्रिगेडियर जरनल सफवी ने कहा कि अवैध ज़ायोनी शासन, लेबनान के हिज़बुल्लाह आन्दोलन से भी यह अवैध शासन बहुत भयभीत है। यही कारण है कि उसने लेबनान से मिलने वाली अपनी सीमा पर सात मीटर सीमेंटेड दीवार बनाई है और उसके ऊपर चार मीटर तक कंटीले तार लगा दिये हैं। उन्होंने कहा कि फ़िलिस्तीन, यमन और अन्य देशों में वर्चस्ववादियों के अत्याचारों के कारण अत्याचारग्रस्त राष्ट्र अपने अधिकारों को प्राप्त करने के लिए उठ खड़े हुए हैं।