परमाणु समझौते की रक्षा के लिए ज़रूरी कार्यवाही की जाएः ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i70138-परमाणु_समझौते_की_रक्षा_के_लिए_ज़रूरी_कार्यवाही_की_जाएः_ईरान
विएना में मौजूद अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं और संगठन में ईरान के स्थाई राजदूत काज़िम ग़रीबाबादी ने कहा है कि ईरान के लिए परमाणु समझौते में वर्णित आर्थिक हितों को पूरा करने के लिए व्यवहारिक कार्यवाहियां की जानी चाहिए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov २२, २०१८ १९:४५ Asia/Kolkata
  • परमाणु समझौते की रक्षा के लिए ज़रूरी कार्यवाही की जाएः ईरान

विएना में मौजूद अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं और संगठन में ईरान के स्थाई राजदूत काज़िम ग़रीबाबादी ने कहा है कि ईरान के लिए परमाणु समझौते में वर्णित आर्थिक हितों को पूरा करने के लिए व्यवहारिक कार्यवाहियां की जानी चाहिए।

उन्होंने गुुरुवार को परमाणु समझौते के लागू करने के सत्यापन के बारे में एजेन्सी के महानिदेशक की सोलहवीं रिपोर्ट की समीक्षा के लिए निदेशक मंडल की बैठक में कहा कि यदि तय यह है कि परमाणु समझौता बाक़ी रहे और परमाणु समझौता पूरी शक्ति के साथ जारी रहे तो इस समझौते की रक्षा के लिए आवश्यक कार्यवाही की जानी चाहिए।

श्री ग़रीबाबादी ने कहा कि अमरीका बड़ी निर्लज्जता से संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव क्रमांक 2231 का उल्लंघन कर रहा है और दूसरे देशों को भी ईरान पर प्रतिबंध के बारे में वाशिंग्टन की नीतियों का अनुसरण करने पर मजबूर कर रहा है।

उन्होंने कहा कि अमरीका के ग़ैर ज़िम्मेदाराना रवैये का विश्व समुदाय को ठोस जवाब देना चाहिए। (AK)