तेहरान में अन्तर्राष्ट्रीय इस्लामी एकता सम्मेलन आरंभ
Nov २४, २०१८ ०९:०१ Asia/Kolkata
32वां अन्तर्राष्ट्रीय एकता सम्मेलन शनिवार को तेहरान में आरंभ हुआ।
राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी के भाषण आज तेहरान में 32वां अन्तर्राष्ट्रीय एकता सम्मेलन शुरू हुआ। अन्तर्राष्ट्रीय इस्लामी एकता सम्मेलन में संसार के 100 देशों के विद्वान, राजनेता और कलाकार भाग ले रहे हैं।
इस बार के अन्तर्राष्ट्रीय एकता सम्मेलन का विशेष कार्यक्रम, पिछले 40 वर्षों की इस्लामी गणतंत्र ईरान की उपलब्धियों का प्रदर्शन है। 32वें अन्तर्राष्ट्रीय एकता सम्मेलन का नारा है, "क़ुद्स, राष्ट्र की एकता का केन्द्र"। इस वर्ष फ़िलिस्तीन मामले के संदर्भ में तीनअलग आयोग गठित किये गए हैं जिनके नाम इस प्रकार हैं। "फ़िलिस्तीन और डील आॅफ सेंचुरी" "फ़िलिस्तीन और बैतुल मुक़द्दस" "फ़िलिस्तीन और स्वदेश वापसी का अधिकार"।
टैग्स