देश की नौसेना रक्षा की दृष्टि से सक्षम हैः अबूतोराबी फ़र्द
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i70343-देश_की_नौसेना_रक्षा_की_दृष्टि_से_सक्षम_हैः_अबूतोराबी_फ़र्द
तेहरान के अस्थाई इमामे जुमा ने कहा है कि ईरान की नौसेना देश की रक्षा करने में पूर्ण रूप से सक्षम है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ३०, २०१८ १२:२३ Asia/Kolkata
  • देश की नौसेना रक्षा की दृष्टि से सक्षम हैः अबूतोराबी फ़र्द

तेहरान के अस्थाई इमामे जुमा ने कहा है कि ईरान की नौसेना देश की रक्षा करने में पूर्ण रूप से सक्षम है।

सैयद मुहम्मद हसन अबूतोराबी फ़र्द ने कहा कि देश की नौसेना हर प्रकार के ख़तरे का मुक़ाबला करने में सक्षम है।  उन्होंने कहा कि इसी के साथ उसे शत्रु की किसी भी प्रकार की धमकी का मुक़ाबला करने के लिए अपनी क्षमता में निरंतर वृद्धि करते रहना चाहिए।

उन्होंने इसी प्रकार "बसीज" सप्ताह का उल्लेख करते हुए कहा कि ईरान, इराक़, सीरिया, यमन, फ़िलिस्तीन तथा लेबनान में स्वयंसेवी पूरी शक्ति के साथ वर्चस्ववाद के मुक़ाबले में प्रतिरोध कर रहे हैं।  उन्होंने कहा कि बसीज की ओर से विश्व वर्चस्ववाद ने कई अवसरों पर मुंह की खाई और और आगे भी उसे नुक़सान उठाना पड़ेगा।  सैयद मुहम्मद हसन अबूतोराबी फ़र्द ने कहा कि फ़िलिस्तीनियों का प्रतिरोध निश्चित रूप में ज़ायोनी शासन की पराजय का कारण बनेगा।

तेहरान के इमामे जुमा ने कहा कि इस्लाम एकता सिखाता है।  सैयद मुहम्मद हसन अबूतोराबी फ़र्द ने कहा कि वरिष्ठ नेतृत्व की छत्रछाया में आज हमे मुसलमानों के बीच एकता स्थापित करने का सुनहरा अवसर प्राप्त हुआ है।