सहंद डिस्ट्राॅयर ईरानी नौसेना के बेड़े में शामिल + वीडियो
Dec ०१, २०१८ १४:५२ Asia/Kolkata
ईरान का सहंद नामक विकसित डिस्ट्राॅयर देश की नौसेना के बेड़े में शामिल हो गया है।
ईरानी नौसेना के इंजीनियरों और विशेषज्ञों द्वारा तैयार किया गया सहंद नामक विकसित डिस्ट्राॅयर विभिन्न प्रकार के हथियार ले जाने और दुश्मन के रडारों को चकमा देने में सक्षम है। इस डिस्ट्राॅयर का भार 1300 टन है और इसकी लम्बाई 96 मीटर है। सहंद लगातार 150 दिनों तक गहरे पानी और बड़ी लहरों वाले समुद्र में सफ़र करने की क्षमता रखता है। सहंद डिस्ट्राॅयर, एंटी सबमरीन सिस्टम, एंटी मीज़ाइल सिस्टम, मीज़ाइल लाॅंचिंग सिस्टम और विभिन्न प्रकार की तोपों से लैस है। इसके मीज़ाइल समुद्र तल, समुद्र के भीतर और हवा में मार कर सकते हैं। गुरुवार को भी ग़दीर नामक पनडुब्बी ईरानी नौसेना के हवाले की गई थी। (HN)
टैग्स