शक्तिशाली ईरान, अमरीका और इस्राईल को स्वीकार्य नहींः हसन रूहानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i70461-शक्तिशाली_ईरान_अमरीका_और_इस्राईल_को_स्वीकार्य_नहींः_हसन_रूहानी
राष्ट्रपति रूहानी ने कहा है कि अमरीका, विश्व के साथ हमारे व्यापारिक संबन्धों को कभी ही समाप्त नहीं कर सकता।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ०४, २०१८ ११:४१ Asia/Kolkata
  • शक्तिशाली ईरान, अमरीका और इस्राईल को स्वीकार्य नहींः हसन रूहानी

राष्ट्रपति रूहानी ने कहा है कि अमरीका, विश्व के साथ हमारे व्यापारिक संबन्धों को कभी ही समाप्त नहीं कर सकता।

डाक्टर हसन रूहानी ने मंगलवार को शाहरूद नगर में कहा कि अमरीकियों को समझ लेना चाहिए कि ईरानी जनता विश्व के देशों के साथ अपने व्यापारिक, सांस्कृतिक और कूटनैतिक संबन्ध बनाए रखेगी।  उन्होंने कहा कि हम अपने पड़ोसी देशों के साथ संबन्धों को विस्तृत करते रहेंगे।  राष्ट्रपति रूहानी ने कहा कि अपने पड़ोसी देशों इराक़, तुर्की, आज़रबाइजान गणराज्य, रूस, क़ज़ाक़िस्तान, तुर्कमनिस्तान, अफ़ग़ानिस्तान, पाकिस्तान, ओमान क़तर तथा कुवैत सबके साथ ईरान के संबन्ध बहुत ही मैत्रीपूर्ण एवं विगत की तुलना में बहुत मज़बूत हैं एेसे में अमरीका, विश्व के देशों के साथ ईरान के संबन्धों को समाप्त नही करा सकता।

राष्ट्रपति का कहना था कि अमरीका तथा ज़ायोनियों को शक्तिशाली ईरान बिल्कुल भी पसंद नहीं है और वे इसे स्वीकार नहीं करेंगे।  उन्होंने कहा कि ईरान, शत्रुओं के सामने कभी नहीं झुकेगा  राष्ट्रपति ने कहा कि ईरानी राष्ट्र ने यह सिद्ध कर दिया है कि अमरीका से युद्ध में उसकी ही विजय होगी।

राष्ट्रपति रूहानी ने कहा कि ईरान की सशस्त्र सेना, वरिष्ठ नेतृत्व और इस्लामी शासन व्यवस्था के अन्य स्तंभों ने इराक़, सीरिया और लेबनान में शांति के लिए सहायता की।  उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में ईरानी राष्ट्र यमन की अत्याचारग्रस्त जनता को अत्याचारों से बचाने के लिए उनकी सहायता कर रहा है।