ईरान अपना तेल नये ख़रीददारों को बेचेगाः उप राष्ट्रपति
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i70518-ईरान_अपना_तेल_नये_ख़रीददारों_को_बेचेगाः_उप_राष्ट्रपति
इस्लामी गणतंत्र ईरान के उप राष्ट्रपति ने तेहरान के विरुद्ध अमरीका के अत्याचारपूर्ण प्रतिबंधों की ओर संकेत करते हुए कहा कि ईरान को नये ख़रीददार मिल गये हैं और वह उन्हीं को अपना तेल बेचेगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ०५, २०१८ १९:५४ Asia/Kolkata
  • ईरान अपना तेल नये ख़रीददारों को बेचेगाः उप राष्ट्रपति

इस्लामी गणतंत्र ईरान के उप राष्ट्रपति ने तेहरान के विरुद्ध अमरीका के अत्याचारपूर्ण प्रतिबंधों की ओर संकेत करते हुए कहा कि ईरान को नये ख़रीददार मिल गये हैं और वह उन्हीं को अपना तेल बेचेगा।

श्री इस्हाक़ जहांगीरी ने जापान की क्यूडो न्यूज़ एजेन्सी से बात करते हुए जो बुधवार को प्रसारित हुई, कहा कि अमरीका, ईरान के तेल निर्यात को शून्य तक नहीं पहुंचा सकता। उन्होंने कहा कि ईरान सरकार ने रूस, चीन और अन्य देशों के साथ अधिक तेल बेचने के लिए गंभीर वार्ताएं शुरु कर दीं हैं।

उप राष्ट्रपति ने कहा कि यदि ईरान अपने मुख्य स्रोत की आय से वंचित हो जाएगा, तो ईरान चुप नहीं बैठेगा और उचित समय पर आवश्यक कार्यवाही करेगा।

उन्होंने जापान के प्रधानमंत्री शेन्ज़ो आबे के निकट भविष्य में तेहरान दौरे की ओर संकेत करते हुए कहा कि ईरान, जापानी कंपनियों के साथ वार्ता के लिए तैयार है। (AK)