ईरान, क़ानून का उल्लंघन करने वालों से वार्ता नहीं करेगाः ज़रीफ़
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i70868-ईरान_क़ानून_का_उल्लंघन_करने_वालों_से_वार्ता_नहीं_करेगाः_ज़रीफ़
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने ईरान से वार्ता के लिए अपनी कल्पनाओं पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि ईरान, क़ानून का उल्लंघन करने वालों से वार्ता नहीं करेगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec १७, २०१८ १९:०२ Asia/Kolkata
  • ईरान, क़ानून का उल्लंघन करने वालों से वार्ता नहीं करेगाः ज़रीफ़

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने ईरान से वार्ता के लिए अपनी कल्पनाओं पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि ईरान, क़ानून का उल्लंघन करने वालों से वार्ता नहीं करेगा।

इस्ना की रिपोर्ट के अनुसार मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने सोमवार को अपने ट्वीटर एकाउंट पर दोहा अंतर्राष्ट्रीय बैठक में अपनी वार्ता के एक भाग को पोस्ट करते हुए ईरान से वार्ता के लिए अमरीकी विदेशमंत्री माइक पोम्पियो की 12 शर्तों के बारे में कहा कि ईरान कभी भी उन लोगों से जिन्होंने वार्ता के लिए 12 शर्तें निर्धारित की हैं और सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव के उल्लंघन के बाद जिसके वह स्वयं सबसे बड़े समर्थक हैं, वार्ता नहीं करेगा।

श्री जवाद ज़रीफ़ ने कहा कि अमरीकी क़ानूनों पर बहुत कम ही अमल करते हैं क्योंकि क़ानून पर अमल करना उनके लिए असंभव है।

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री ने दूसरे देशों में ईरान की उपस्थिति और क्षेत्रीय मामलों में तेहरान के हस्तक्षेप के आरोपों की ओर संकेत करते हुए कहा कि अमरीका ही क्षेत्र में हस्तक्षेप करता है क्योंकि ईरान अपने ही क्षेत्र में उपस्थित है।

उन्होंने कहा कि ईरान के जहां पर सैनिक या सैन्य सलाहार हैं वह उस देश की क़ानूनी सरकार के निमंत्रण पर है किन्तु अमरीका बिना अनुमति के क्षेत्रीय देशों में उपस्थित है। (AK)