ज़ायोनियों के अत्याचारों से पूरी दुनिया को अवगत होना चाहिए, डॅाक्टर लारीजानी
इस्लामी गणतंत्र ईरान की संसद संभापति ने कहा है कि ज़ायोनी शासन के अत्याचारों को विश्व वासियों के सामने अधिक स्पष्ट करने से फिलिस्तीन के समर्थन में वृद्धि होगी।
संसद सभापति डॅाक्टर अली लारीजानी ने शनिवार को तेहरान में कुछ फिलिस्तीनी सांसदों से भेंट में ईरान की ओर से फिलिस्तीन का समर्थन जारी रहने पर बल दिया और कहा कि फिलिस्तीन की पीड़ित जनता का समर्थन, हर सम्मानीय व्यक्ति का कर्तव्य है।
उन्होंने आशा प्रकट की है कि क्षेत्र और विश्व के सभी देश फिलिस्तीन के प्रति अपना समर्थन बढ़ाएंगे।
इस भेंट में फिलिस्तीनी प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख महमूद ज़ह्हार फिलिस्तीनी जनता के समर्थन पर ईरान के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि बैतुलमुक़द्दस का विषय , विश्व के सभी स्वतंत्रताप्रेमियों को एक मंच पर ला रहा है।
उन्होंने इसी प्रकार ईरान के संसद सभापति को गज़्ज़ा पट्टी की यात्रा का निमंत्रण दिया। (Q.A.)