ईरान-इराक के बीच ऊर्जा समझौते पर हस्ताक्षर हुए
अमेरिका ने ईरान से बिजली ख़रीदने के मामले में इराक को माफी दे दी है। ईरान से इराक की बिजली की जो आवश्यकता है वह स्ट्रैटेजिक अहमियत रखती है और इराक को अमेरिका ने जो अस्थाई माफी दी है बगदाद सरकार उसे स्थाई बनाने के प्रयास में है।
ईरान और इराक ने द्विपक्षीय संबंधों में विस्तार की दिशा में ऊर्जा के क्षेत्र में एक समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं। बिजली के संबंध में होने वाले इस समझौते पर हस्ताक्षर गुरूवार को ईरान के ऊर्जा मंत्री रज़ा अर्दकानियान की बगदाद यात्रा के अवसर पर हुए।
इस समझौते पर हस्ताक्षर के बाद ईरान के ऊर्जामंत्री ने कहा कि यह समझौता इराक के विद्दुत उद्योग के इतिहास में एक महत्वपूर्ण दिन है। ईरान और इराक विद्दुत और ग़ैस निर्यात सहित विभिन्न क्षेत्रों में रचनात्मक सहकारिता कर रहे हैं।
ईरान ने सदैव इराक की बिजली आवश्यकता की आपूर्ति की है और आज भी जब ईरान के खिलाफ अमेरिकी प्रतिबंध जारी हैं ईरान और इराक के बीच होने वाली सहकारिता यथावत जारी है।
अमेरिका ने ईरान से बिजली ख़रीदने के मामले में इराक को माफी दे दी है। ईरान से इराक की बिजली की जो आवश्यकता है वह स्ट्रैटेजिक अहमियत रखती है और इराक को अमेरिका ने जो अस्थाई माफी दी है बगदाद सरकार उसे स्थाई बनाने के प्रयास में है।
बहरहाल इराक की ऊर्जा आवश्यकता में प्रतिवर्ष वृद्धि हो रही है और इराक अपनी आवश्यकता की ऊर्जा के ध्यानयोग्य भाग की आपूर्ति ईरान से करता है। इस प्रकार की परिस्थिति में विद्दुत के बारे में ईरान और इराक के मध्य होने वाला समझौता बहुत महत्वपूर्ण है।
ईरान ने गत 40 वर्षों के दौरान विद्दुत उद्योग के क्षेत्र में काफी अनुभव प्राप्त कर लिया है और अपने देश की लगभग समस्त ऊर्जा आवश्यकताओं को स्वयं पूरा करता है और यह चीज़ इराक के विद्दुत उद्योग के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि वह ईरान के साथ दीर्घावधि में सहकारिता करके अपनी आवश्यकताओं को पूरा कर सकता है।
विद्दुत के क्षेत्र में ईरान और इराक के बीच जो समझौता हुआ है उसमें ध्यान योग्य बिन्दु ईरान की विद्दुत संभावनाओं का प्रयोग है। क्योंकि इराक के विद्दुत उद्योग में विस्तार में ईरानी कंपनियां अपनी तकनीक और अनुभव को भी इराक स्थानांतरित करेंगीं।
ईरान और इराक के मध्य ऊर्जा सहकारिता इतनी अधिक महत्वपूर्ण है कि इराक के राष्ट्रपति बरहम सालेह ने गुरूवार को ईरान के ऊर्जामंत्री रज़ा अर्दकानियान से बगदाद में होने वाली भेंट में बल देकर कहा कि ऊर्जा के संबंध में दोनों देशों के संबंधों को विस्तृत करने के लिए नये मार्गों को खोजा जाना चाहिये। MM