ईरान का बड़ा फ़ैसला, महासागर में युद्धक बेड़ा भेजने का किया एलान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i71417-ईरान_का_बड़ा_फ़ैसला_महासागर_में_युद्धक_बेड़ा_भेजने_का_किया_एलान
इस्लामी गणतंत्र ईरान ने फ़ैसला किया है कि, इसी साल देश के आधुनिक समुद्री जहाज़ों से लैस एक युद्धक बेड़े को पांच महीने के मिशन पर महासागर में भेजेगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ०४, २०१९ १५:३८ Asia/Kolkata
  • ईरान का बड़ा फ़ैसला, महासागर में युद्धक बेड़ा भेजने का किया एलान

इस्लामी गणतंत्र ईरान ने फ़ैसला किया है कि, इसी साल देश के आधुनिक समुद्री जहाज़ों से लैस एक युद्धक बेड़े को पांच महीने के मिशन पर महासागर में भेजेगा।

समाचार एजेंसी इर्ना की रिपोर्ट के मुताबिक़ ईरान की नौसेना के उप कमांडर एडमिरल “तूरज हसनी मुक़द्दम” ने बताया कि देश के सैन्य नेतृत्व ने यह निर्णय लिया है कि ईरानी नौसेना जारी वर्ष में महासागर में अपने समुद्री जहाज़ भेजेगा जिसके मिशन की अवधि पांच महीने होगी। उन्होंने कहा कि महासागर का क्षेत्रफल बहुत लंबा है इसीलिए ईरानी युद्धक बेड़ा पांच महीने तक महासागर में अपना अभियान जारी रखेगा।

नौसेना के उप कमांडर एडमिरल तूरज हसनी मुक़द्दम ने बताया कि महासागर में भेजे जाने वाले समुद्री बेड़े में स्वदेश निर्मित “वॉरशिप फ़्लीट सहेंद” भी शामिल है। उन्होंने कहा कि सहेंद की ख़ास बात यह है कि इसमें हेलीकॉप्टरों के उड़ने और उतरने की क्षमता मौजूद है।

उल्लेखनीय है कि सहेंद पश्चिमी एशिया का सबसे आधुनिक नौसेना की वॉरशिप है, जिसको दिसंबर महीने में बंदर अब्बास में ईरान की नौसेना के बेड़े में शामिल किया गया है। (RZ)